Breaking News

दो पक्षों में जमकर मारपीट,आधा दर्जन घायल

महराजगंज। जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गुरचिहा में भूसा बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त समाचार के अनुसार गुरचिहा गांव के सिवान में गेंहू की फसल कटने के बाद टै्क्टर से भूसा बनाया जा रहा था। इसी बात को लेकर एक पक्ष के राजू यादव एवं दूसरे पक्ष के गंगाराम यादव के बीच कहासुनी हो गयी। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गये और देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गये। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चल रही है।

Related Articles

Back to top button