Breaking News

महिला की सड़ी लाश मिलने से मचा हडक़म्प

महराजगंज। फरेन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा फरेन्दा खुर्द के सिवान में एक महिला की सड़ी लाश बरामद होने से क्षेत्र में हडक़म्प मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

प्राप्त समाचार के अनुसार फरेन्दा खुर्द गांव के सिवान में उत्तरी रेलवे लाइन के पास ग्रामीणों ने एक महिला की लाश देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन नहीं हो सका। शव सड़ चुका था। जिससे बदबू उठ रही थी। शव के पास से महिला का चप्पल बरामद हुआ है।

Related Articles

Back to top button