Breaking News

खेत पर गए किसान की कनपटी पर गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

गाजियाबाद ।मोदीनगर थाना इलाके के फफराना गांव के जंगल में खेत पर गए किसान की बदमाशों ने कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। किसान शव सोमवार को जंगल में खेत में पड़ा मिला। फफराना निवासी किसान योगेंद्र का 25 वर्षीय पुत्र अंकित कल शाम खेतपर जाने के लिए घर से गया था। तभी अज्ञात बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

घर नहीं पहुंचने पर जब परिवार के लोगों ने अंकित की तलाश की उसकी लाश गांव के जंगल में पड़ी मिली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है ।पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. इरज राजा ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर देगी। आरोपियों की आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button