
उप्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति कोविन्द से की भेंट
उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता संभालने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ ने राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ सोमवार को यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिन में राजधानी दिल्ली पहुंचे और श्री कोविंद से मिलने गये।उनके साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी थे।दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार राजधानी आये हैं। श्री कोविंदके साथ उनकी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है।योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में भविष्य की रणनीति के सिलसिले में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा करनेआये हैं।



