
बार एवं बेंच आपसी सामंजस्य के साथ आमजन को दिलायें न्याय – मुख्य अतिथि
सिविल बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण सम्पन्न
दुद्धी, सोनभद्र– सोमवार को सिविल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। समारोह में मुख्य अतिथि बार काउंसिल ऑफ यूपी के पूर्व चेयरमैन व सदस्य अरुण कुमार त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार यादव प्रथम, आनंद जी,एससी एसटी आयोग यूपी के उपाध्यक्ष रामनरेश पासवान, विधायक रामदुलार गोंड़, हाईकोर्ट के अधिवक्ता डॉ विनय कुमार द्विवेदी, एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी,मुंसिफ मजिस्ट्रेट रंजीत कुमार जायसवाल, सीओ आशीष मिश्रा समेत कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रभु सिंह को मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रेश सिंह को जिला जज श्री यादव ने एवं सचिव मनोज कुमार मिश्रा को मुंसिफ मजिस्ट्रेट श्री जायसवाल ने शपथ दिलाई। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष राहुलव अजय धनेन्द्र जायसवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप कुशवाहा, सहसचिव प्रशासन अंजनी कुमार यादव,सहसचिव प्रकाशन रविन्द्र कुमार यादव, सहसचिव पुस्तकालय राकेश कुमार, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह एवं वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल, संतोष कुमार टंडन,प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार जायसवाल, छोटेलाल व विनोद सिंह एवं मनोज कुमार तिवारी, राकेश कुमार तिवारी, मोहर सिंह सैनी,नीरज कुमार, गोविंद कुमार व मुहम्मद आरिफ को भी विशिष्ट अतिथियों द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने नई कार्यकारिणी को बधाई दी और कहा कि संगठन के लिए यह गौरव का क्षण है। उन्होंने वादकारी हित में बार एवं बेंच को सामंजस्य स्थापित कर लोगों को न्याय दिलाने की अपील की। नवनिर्वाचित प्रभु सिंह ने सबका आभार जताया और कहा कि बार एवं बेंच की गरिमा को बरकरार रखते हुए, अधिवक्ताओं के सम्मान के लिए समर्पित रहूंगा। इल्डर कमेटी के चेयरमैन रामलोचन तिवारी एवं नवनिर्वाचित सचिव मनोज मिश्रा ने अतिथियों का आभार जताया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।
इस मौके पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष सुधाकर मिश्र, ब्लाक प्रमुख रंजनामणी चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद यादव, नंदलाल, चुनाव अधिकारी रामजी पांडेय,विष्णुकांत तिवारी समेत सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।संचालन वरिष्ठ सत्यनारायण यादव ने किया।समारोह में दर्जनों विशिष्ट जनों के अलावा सैकड़ो अधिवक्ता उपस्थित रहे।



