Breaking News

युद्ध कलाओं के जोरदार प्रदर्शन से बजरंगियों के हौसले बुलंद

क्षेत्रीय विधायक ने अखाड़ा के गुरुओं को किया सम्मानित

दुद्धी, सोनभद्र– तहसील मुख्यालय पर निकलने वाली श्री रामनवमी के ऐतिहासिक जुलूस के उपरांत युवाओं के युद्ध कला प्रदर्शन ने सबको अचंभित व गौरवान्वित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित विधायक रामदुलार गोंड़ ने क्षेत्र से आये करीब तीन दर्जन अखाड़ा के गुरुओं का अंगवस्त्रम से सम्मान किया। संकट मोचन चौक पर आयोजित कार्यक्रम में गांव से आये युवाओं ने एक से बढ़कर एक युद्ध कलाओं के हैरतअंगेज प्रदर्शन किये। जिन्हें व्यक्तिगत पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री गोंड़ ने सभी को श्री रामनवमी की बधाई दी और कहा कि जब जब धरती पर पाप बढ़ा है, तब तब ईश्वर ने पापियों के संहार के लिए अवतार लिया है। प्रभु श्रीराम का जन्म भी इसी के निमित्त हुआ। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम हम सबके आदर्श भी हैं। जिसका अपने जीवन मे अनुसरण करने की आवश्यकता है। उन्होंने इस वृहद कार्यक्रम के लिए आयोजन कमेटी का आभार जताया और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

इसके पूर्व विधायक श्री गोंड़ ने जेबीएस के सचल नियंत्रक वाहन पर सवार होकर जुलूस के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। जबकि जेबीएस के संरक्षक रामलोचन तिवारी,अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि,महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, पंकज जायसवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने सम्पूर्ण शोभायात्रा का नेतृत्व कर कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया।रात्रि करीब 9 बजे जुलूस मंदिर मस्जिद गली से निकलकर, मां काली,मां दुर्गा एवं श्रीराम जी की प्रतिमाएं शिवाजी तालाब में विसर्जित कर दी गई। दौरान सुुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।

Related Articles

Back to top button