
किसान है देश के भाग्य विधाता- विजय लक्ष्मी गौतम
योगी सरकार ने किसान हित मे किया ऐतिहासिक कार्य- डॉ शलभ मणि
देवरिया । भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा जिला पंचायत सभागार में जिला किसान सभा/ किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया।किसान सभा के शुभारम्भ में उपस्थित अतिथियों ने पंडित दीनदयाल और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि किया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तरप्रदेश सरकार की समग्र ग्राम विकास मंत्री श्रीमती विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा की भारत कृषि प्रधान देश है, केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार किसानों की खुशहाली के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसान ही भारत के भाग्य विधाता है, किसानों पर ही देश की नींव टिकी है।

किसानों को सम्बोधित करते हुए सदर विधायक डॉ शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिये सरकार निरंतर कार्य कर रही है, उत्तरप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों और गांवों की खुशहाली के लिये कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है, जिसका लाभ किसानों तक पहुच रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण बीमा योजना और अन्य योजनाओ के माध्यम से किसान हित मे ऐतिहासिक कार्य किया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बन्धु उपेंद्र नाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने 2017 में किसानों की बड़े पैमाने पर कर्ज माफी की थी। वह सिलसिला अगले पांच साल तक जारी रहेगा। सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। अगले पांच सालों में 5,000 करोड़ की लागत के साथ मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत सभी लघु व सीमांत किसानों के लिए बोरवेल, ट्यूबवेल तालाब एवं टैंक निर्माण के लिए अनुदान दिया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अन्तर्यामी सिंह और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि अगले 5 वर्षो तक भाजपा सर्कट सभी किसानों को सिचाई के लिये मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी और 5000 करोड़ की लागत के साथ नई सहकारी चीनी मिलों की स्थापना किया जाएगा। कार्यक्रम में 101 किसानों को अंगवस्त्र, सब्जी बीज मिनी किट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने किया और आये हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह और पौधा देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजेश कुशवाहा और काशीपति शुकल ने किया।
भाजपा पूर्व जिलामंत्री सी पी सिंह ,भाजपा मिडिया प्रभारी अंबिकेश पांडेय, भाजपा वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र सिंह,भाजपा किसान मोर्चा विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज शाही, भाजपा किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मुकेश राय, किसान मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह, दिवाकर चन्द्र यादव, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा जिला मंत्री नसीम मंसूरी, भाजपा किसान मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी रितेश शर्मा, बैतालपुर भाकीमो मंडल अध्यक्ष विजेंद्र चौहान, भाकीमो बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह, पथरदेवा मंडल अध्यक्ष धुवदेव शाही, प्रवीण तिवारी उपस्थित रहे।



