InternationalVaranasi

बाबा कीनाराम आश्रम में पूजी गईं नौ कन्याएं, बाल स्वरूप भैरव के पांव पखारे

वाराणसी । वासंतिक चैत्र नवरात्र के नवमी तिथि पर रविवार को रवीन्द्रपुरी स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान में पीठाधीश्वर एवं सर्वेश्वरी समूह,अघोर सेवा मंडल के अध्यक्ष बाबा सिद्धार्थ गौतम राम ने विधि विधान से नौ कन्याओं का पूजन किया और भैरव के बाल स्वरूप (बालकों )का विधिवत पूजन कर आरती उतारी। उन्होंने नन्हीं कुंवारी कन्याओं को लाल-लाल चुनरी ओढ़ायी और उनके पांव पखारे।

इसके बाद उन्हें पूड़ी, सब्जी, मिष्ठान, दही और फल आदि सात्विक भोजन से तृप्त किया । आश्रम में आये हजारों भक्तों ने भी कतारबद्ध होकर देवी स्वरूप में सजी संवरी कुमारी कन्याओं एवं भैरव का पूजन कर आशीर्वाद लिया । इसके साथ ही अनुयायियों ने अघोराचार्य बाबा कीनाराम स्थल पर स्थित समाधियों का भी दर्शन-पूजन किया। इस दौरान कीनाराम आश्रम परिसर हर- हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

नौ देवी स्वरूपी कन्या एवं भैरव के बाल स्वरूप के पूजन विधि में आश्रम के आचार्य प्रकाश , संगीता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कन्या पूजन में संस्थान के व्यवस्थापक अरुण सिंह, गुंजन, अभिषेक,नाना जी, वीरेन्द्र ,कान्ता, नवीन, हिमांशु , गोलू, अंशु, गोवर्धन, शिवम,राहुल,पिंटू, फागु, मुन्ना, मिंटू ने भी बढ़-चढ़ कर सहयोग दिया।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button