
देवरिया : मजिस्ट्रेट चेकिंग में 127 यात्रियों को पकड़ कर वसूला जुर्माना
देवरिया । देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट वाराणसी द्वारा कोर्ट कैंप लगा कर 127 यात्रियों को पकड़ कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट के द्वारा अर्थदण्ड लगा कर छोड़ दिया गया।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर वाराणसी मजिस्ट्रेट द्वारा देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कक्ष में कोर्ट कैम्प लग कर चेकिंग अभियान चला कर आरपीएफ और टी टी द्वारा बिना टिकट यात्रा कर रहे 127 यात्रियों को पकड़ कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर 92,440 रूपए वसूल कर छोड़ दिया गया ।
इस दौरान ए सी एम टी सी जंग बहादुर, टी टी रामू विश्वकर्मा, वी.के. कन्नौजिया, आबिद फरीदी, रंजित कुमार, सुजीत, विनय कुमार, रविन्द्र शर्मा, रामअज्ञा आरपीए, इंस्पेक्टर मनभरन, हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश राय, परमेन्द्र राय, आर. के दीक्षित, राम सकल यादव, ईश्वर लाल आदि मौजूद रहे।(हि.स.)



