
देवरिया : अपनों ने मुँह मोड़ा, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
देवरिया । भटनी थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर ग्राम प्रधान द्वारा पहचान कर अपने कर्तव्य का इतिश्री कर लिया। परिवार के लोगों ने मुंह मोड़ लिया। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद हिन्दू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार देर शाम को कर दिया।
बनकटा थाना क्षेत्र के गूल्ली साहू गढ़वा कानगोई के रहने वाले काशीनाथ (80) ने शादी नहीं किया था, न ही इनके नाम से एक जमीन का टूकड़ा है।आज भटनी थाना क्षेत्र में सीवान रेल खण्ड पर देवगांव के समीप रेलवे ट्रैक पर पुलिस को वृद्ध का शव मिला। घटना की सूचना पर ग्राम प्रधान द्वारा शव की पहचान हुई। परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस तक नहीं गए और न हीं अंतिम समय में अपने चार लोगों तक का कंधा तक नहीं मिला। वहीं पुलिस ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए विधि विधान से अंतिम संस्कार देवरिया के चीरई ढाला के पास शव गृह में किया। इस सम्बंध में थानेदार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया है। परिवार के लोग नहीं आए।(हि.स.)



