ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों के संचालन से यात्रियों को मिलेगी सुविधा
प्रयागराज । रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रीष्मकाल विशेष गाड़ियों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। यात्रा करने वालों को इससे सुविधा होगी।मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी डॉ शिवम शर्मा ने बताया है कि गाड़ी सं. 09191- 09192 बांद्रा(ट.)-कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट विशेष गाड़ी में 09191 बांद्रा (ट.) से प्रत्येक गुरुवार को 14 अप्रैल से 16 जून तक तथा गाड़ी 09192 कानपुर अनवरगंज से प्रत्येक शुक्रवार को 15 अप्रैल से 17 जून तक दस फेरे चलेगी। गाड़ी संरचना में एसएलआरडी 1, एसएलआर 1, सामान्य श्रेणी 20 कोच होंगे।
इसी प्रकार सूरत से 09117 प्रत्येक शुक्रवार को 15 अप्रैल से 17 जून तक तथा गाड़ी 09118 सूबेदारगंज से प्रत्येक शनिवार को 16 अप्रैल से 18 जून तक 10 फेरे चलेगी। गाड़ी संरचना में एसएलआरडी 1, एसएलआर 1, स्लीपर 8, एसी तृतीय श्रेणी के 10 कोच होंगे।छत्रपति शिवाजी ट. से 01031 प्रत्येक सोमवार को 11 अप्रैल से 6 जून तक तथा गाड़ी 01032 मालदा टाउन से प्रत्येक बुधवार को 13 अप्रैल से 8 जून तक नौ फेरे चलेगी। गाड़ी संरचना में एसएलआरडी 1, एसएलआर 01, स्लीपर श्रेणी 10, सामान्य श्रेणी 4, एसी द्वितीय श्रेणी 1, एसी तृतीय श्रेणी के 5 डिब्बे होंगे।(हि.स.)



