
भाजपा सरकार मे हुई है पंचायते सुदृढ- दीपक मिश्र शाका
भलुअनी, देवरिया। स्थानीय क्षेत्र के करमटार शेरखां स्थित ब्लाक प्रमुख छठ्ठू यादव के कैम्प कार्यालय पर एमएलसी चुनाव को जीतने के लिये ग्रामपंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पंचायतों के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। योगी सरकार ने ग्रामप्रधानों को गांवो के विकास के लिए पूरा सहयोग दिया है। पंचायतों के व्यवस्था को सुदृढ करने हेतु अनेको योजनाओं से गांवो की दशा व विकास की नयी इबादत लिखी जा रही है। सरकार ने सभी ग्रामप्रधानों को गांवो के विकास हेतु आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया है।
विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रत्याशी डाँ.रतनपाल सिंह ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से आपकी आवाज बनकर आपकी लड़ाई लडूंगा। आप हमे एमएलसी नही खुद को एमएलसी समझिए, हम आपकी सेवा सदैव करेगे। क्षेत्रीय सहसंयोजक जीतेन्द्र प्रताप राव ने ग्राम प्रधानों व क्षेत्रपंचायत सदस्यों से चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रधान संघ राजेश मिश्र, क्षेत्रीय सहसंयोजक सहकारिता बलवंत सिंह, अंगद तिवारी, ब्लाक प्रमुख छठ्ठू यादव आदि ने सभा को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन प्रणव दूबे, अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख छठ्ठू यादव ने किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, गिरेन्द्र प्रताप यादव, अष्टभूजा श्रीवास्तव, जीतेन्द्र सागर, दिनेश यादव, गणेश गुप्ता, संजय सिंह पप्पू, अरूण सिंह सहित दर्जनों ग्रामप्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।



