Breaking News

लायंस क्लब क्षितिज ने डांडिया महोत्सव से किया भारतीय नववर्ष का अभिनदंन

जौनपुर। लायंस क्लब क्षितिज द्वारा भारतीय नववर्ष व चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन शहर के एक लॉन में किया गया, जिसमें शहर के तमाम गणमान्य लोगों ने हिस्सा लेकर हिन्दू नववर्ष व डांडिया महोत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत लायन संजय गुप्ता दवारा माँ की आरती गाकर व विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब इंटरनेशनल 321E के उप मंडलाध्यक्ष लायन सौरभ कांत व राजुल श्रीवास्तव, संस्थाध्यक्ष जय कृष्ण साहू , जोन चेयरपर्सन दिलीप सिंह, सचिव प्रदीप सिंह, अजीत सोनकर, विष्णु सहाय आदि ने मां दुर्गा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने आए हुए सभी अतिथियों को भारतीय नव वर्ष की बधाई व शुभकामनाएं देकर स्वागत अभिनन्दन किया और हिन्दी नव वर्ष कार्यक्रम को आगे आने वाले वर्षों में अधिक से अधिक संस्थाओं से मनाने का आश्वासन लिया। तत्पश्चात वृंदावन से आई राधा कृष्ण की झांकी व वृंदावन के फूलों की होली ने लोगों का मन मोह लिया। इसके साथ ही संस्था की अध्यक्ष एकता साहू, नीतू सिंह, अर्चना सिंह, सुषमा सोनकर के साथ सभी महिलाओं द्वारा माँ दुर्गा के चरणों में पुष्प व फल अर्पित कर जन कल्याण के लिए प्रार्थना की गई। तत्पश्चात भव्य डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में पारुल नंदा द्वारा गाए भजनों व देवी गीतों ने समा बांध दिया और सभी श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव (खेल व युवा कल्याण) ने कहा कि लायंस क्लब क्षितिज ने बहुत ही कम समय में सेवा और सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ हिस्सा लेकर समाज में अपना अलग स्थान बनाया है। इसके साथ ही उन्होंने क्लब के इसी तरह आगे बढ़ने की मंगल कामना की। विशिष्ट अतिथि डॉ. क्षितिज शर्मा ने कहा कि मै जब भी इस संस्था में आता हूँ, सदस्यों को एक नई ऊर्जा से भरा हुआ पाता हूँ और जितने कम समय में इस संस्था ने पूरे डिस्ट्रिक्ट के ८४ क्लब्स के बीच में अपना अलग स्थान बनाया है वह काबिलेतारीफ है। विशिष्ट अतिथि लायंस क्लब के उप मंडल अध्यक्ष सी.ए. सौरभ कांत ने कहा कि जो सेवा भाव और समर्पण कि भावना लायंस क्लब क्षितिज के सदस्यों अंदर दिखाई देती है वह आज तक मैंने किसी भी अन्य क्लबों में नहीं देखा। इस संस्था ने आगे और अच्छा करने के लिए सभी क्लबों के लोगों को प्रेरित किया है।

समारोह के अंत में डांडिया में प्रतिभाग किये लोगों को अवार्ड दिए गए। जिसमे बेस्ट कपल डांस के लिए विशाल बरनवाल और एकता बरनवाल को व बेस्ट मेल डांस के लिए विवेक सेठी को प्रथम व अभीताश गुप्ता को द्वितीय पुरस्कार व बेस्ट फीमेल डांस के लिए डॉ.प्रिया सिंह को प्रथम पुरस्कार व दीपशिखा चौरसिया को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। इसी क्रम में बेस्ट ड्रेसअप मेल के लिए आशीष सिंह को व बेस्ट ड्रेसअप फीमेल के लिए आकांक्षा द्विवेदी को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय गुप्ता व अवनींद्र तिवारी ने किया। अंत में लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष जय कृष्ण साहू ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. बी एस उपाध्याय,आशीष गुप्ता, नन्दलाल यादव, ब्रम्हेश शुक्ला, डॉ. रजनीकांत द्विवेदी, विवेक सिंह, अश्वनी श्रीवास्तव, निशाकांत द्विवेदी, शिवेन्द्र सेठ, सुनील जायसवाल, सुनील कुमार कनौजिया, विनय बरौतिया, वैभव श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, सर्वेश जायसवाल, राजीव गुप्ता, नितीश सिंह, नीरज सिंह, मनीष मौर्य, डॉ. प्रशांत द्विवेदी, डॉ चंदन गुप्ता, अचल साहू, अजय पाल, आनंद साहू, अतुल चतुर्वेदी, दीपक साहू, देवानंद, देवेंद्र सिंह, पिंकू सरदार मनमोहन सिंह, देवेश जी वैश्य, धर्मेंद्र सेठ, दिलीप जायसवाल के साथ नगर के बहुत से गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी से कार्यक्रम की भव्यता में चार चाँद लगा।

Related Articles

Back to top button