Breaking News

किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा- पवन मिश्र

रुद्रपुर, देवरिया । रूद्रपुर क्षेत्र के मदनपुर गांव में आग से नुकसान हुई फसल का जायजा लेने के लिये भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र किसान मोर्चा पदाधिकारियो के साथ मदनपुर पहुचे और प्रभावित किसान परिवारो से मुलाकात किया। जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के साथ है। इस आगजनी से जिन किसान भाइयों की फसल जली है, सरकार के माध्यम से उसका उचित मुआवजा दिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष पवन मिश्र ने इसकी क्षतिपूर्ति के लिये मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता किया और कहा कि जल्द से जल्द इस मामले में कार्यवाही कर किसानों को मुआवजा दिया जाए। जिलाध्यक्ष पवन मिश्र ने किसान मोर्चा के जिला मंत्री भगवान यादव से आगजनी से प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर जिले पर भेजने के लिये कहा। इस अवसर पर जिला मंत्री भगवान यादव, नसीम मंसूरी , मण्डल अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र, लेखपाल/मदनपुर प्रभारी राज्स्व निरीक्षण – सिद्धार्थ गौतम जी, लेखपाल- फरिदपुर/कामूपुर ( संजय सिंह जी), लेखपाल- देवकरी-हेमराज- (शीव शंकर गुप्ता जी), लेखपाल-देवकली- जयराम- (लोकनाथ जी), उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button