Breaking News

तनावमुक्त जीवन की औषधि है आध्यात्मिक सहारा

महराजगंज। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित नौ दिवसीय तनाव मुक्त शिविर के पांचवे दिन पूनम बहन ने कहा कि तनावमुक्त जीवन के लिए आज जीवन में परिवर्तन उत्सव मनाया गया।

श्री राम जानकी मंदिर में परिसर आयोजित अलविदा तनाव शिविर कार्यक्रम के पाँचवे दिन प्रख्यात तनाव मुक्ति विशेषज्ञ बहन पूनम ने कहा कि इस कोरोना काल का सबसे बड़ा सबक मानव जाति को भी मिला। यदि व्यक्ति चाहे तो क्षण भर में सब कुछ परिवर्तन कर सकता है। बस दिल से इच्छा होना चाहिए। हम सभी ने इस काल में कपना व्यवसाय, आन लाइन पढ़ाई, दोस्तों से मिलना सब आन लाइन हुआ। सभी को अपने जीवन शैली में अध्यात्म को समावेश करना चाहिए।

ब्रह्मकुमारी ने संदेश दिया कि जहाँ दैनिक दिनचर्या में सब कामों को महत्व देते हैं। आध्यात्मिकता अर्थात स्वयं को अपने सर्वशक्तिमान परमपिता “शिवबाबा” से जोड़ लेना। बहुत सुन्दर आध्यात्मिक दीवाली पण्डाल में मनायी गयी। एक गीत पर पण्डाल में दीये जगमगा उठे। और सभी ने स्वयं से प्रतिज्ञा की हम आध्यात्म को अपने जीवन में जोड़ेंगे। इस दौरान सोमनाथ चौरसिया, बीके मनोज, बीके पारुल, किरन, रिंकी, नीलम बहन, पम्मी, बह्माकुमार रामचन्द्र, रणधीर शिवेश्वर, नारायण, प्राय, सूरज भाई आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button