
मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार योजना अंतर्गत सम्मानित हुआ ग्राम पंचायत राजमंदिर
महाराजगंज। विकासखंड पनियरा में खंड विकास अधिकारी सुशांत सिंह पहुंच कर पहल कार्यक्रम अंतर्गत ग्राम पंचायत में लोगों की समस्याओं को सुना एवं ग्राम प्रधान अजय पटेल द्वारा कराए गए विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान के अथक मेहनत से विकासखंड पनियारा में राजमंदिर गांव एक अलग पहचान बना लिया है आज गांव में सरकार द्वारा संचालित जो भी योजनाएं हैं। वह सही संचालित हो रही हैं पहल कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अजय पटेल ने आगंतुकों का भव्य स्वागत किया कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम पंचायत के सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।



