Breaking News

बच्चे देश के भविष्य, प्रदेश सरकार उनकी शिक्षा को लेकर सजग- सुरेन्द्र चौरसिया

स्कूल चलो अभियान का विधायक ने किया शुभारम्भ.बच्चों के साथ बैठकर अतिथियों ने ग्रहण किया एमडीएम

भटनी, देवरिया। भटनी क्षेत्र के नगर के बीआरसी में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजनी पाण्डेय, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ बलराम जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अजीत कुमार सिंह, बीडीओ शकील अहमद, बीईओ बीरबल राम ने दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बच्चों को प्राजेक्टर के जरिए दिखाया गया। कार्यक्रम में कायाकल्प में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी, विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, शिक्षक तथा बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप बच्चों के बेहरत भविष्य के लिए शासन कटिबद्ध है। बच्चों की शिक्षा को बेहरत करने के लिए समग्र शिक्षा के तहत योजनाएं संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा शिक्षण संस्थानों में बेहरत संसाधन जुटाने के लिए भी कायाकल्प के तहत 19 बिन्दुओं पर कार्य कराए जा रहे हैं। रजनी पाण्डेय ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षक शासन की मंशा के अनुरुप शैक्षणिक माहौल बनाकर शिक्षक कार्य करें तो परिषदीय विद्यालय की दशा और दिशा दोनों बदल जाएगी । कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ बलराम जायसवाल, अजीत कुमार सिंह, ओ पी शुक्ल, शीला चतुर्वेदी, संध्या कुशवाहा, डॉ एनपी सिंह, नूरआलम, एआरपी प्रमोद कुमार, विशाल कुमार सिंह, अरविन्द कुमार आदि ने भी संबोधित किया।

दिव्यांशु श्रीवास्तव के अलावा कुरमौटा घुरी, प्राथमिक विद्यालय हतवा बाजार, प्राथमिक विद्यालय परसौनी आदि के बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद बच्चों के साथ बैठकर विधायक ने मध्याह्न भोजन चखा। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को ब्रेल किट अतिथियों ने दिया। इस दौरान व्यास मुनि पाण्डेय, जावेद अनवर, कृपा शंकर, ज्ञान प्रकाश तिवारी, रीता यादव, पूजा गुप्ता, दीपक वर्मा, भोला गुप्त, दीपक वर्मा, जेपी मिश्र, अजय दीक्षित, राजेश दीक्षित, गुप्त, वशिष्ठ कुशवाहा, तूफानी यादव, संध्या सैनी , नाजिया , विवेक यादव, रामदरश यादव, अवधेश रावत, रीना वर्मा, मारकण्डेय दुबे, शिवप्रकाश कुशवाहा, राजीव रंजन मिश्र, कौशलेन्द्र मिश्र, सत्येन्द्र यादव, अर्चना शुक्ल, ओपी तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button