Breaking News

आग लगने से तीस बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख

भटनी, देवरिया । भटनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलुआ अफगान के समीप गोइता टोला,नवका टोला एवं मौनी छापर के बीच गेहूं की फसल में भीषण आग लग गई, तेज हवा बहने के कारण आग तेजी से फैलने लगी और कुछ ही देर में कई बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।

सोमवार को पछुआ हवा के साथ आग ने तांडव मचाया । बलुआ अफगान क्षेत्र के करीब सटे गावों में खेतों में पक कर खड़ी लगभग 30 एकड़ की फसल जलकर राख हो गई । बलुआ अफगान के प्रधान राम छबीला गुप्ता ने उप्र से सटे बिहार बॉर्डर में फोन कर फायर ब्रिगेड की गाड़ी की अपील की। मौके पर बिहार की अग्निशमन विभाग व हजारों ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।

 

Related Articles

Back to top button