
बच्चों का शत प्रतिशत विद्यालयों में हो उपस्थिति- दीपक मिश्रा शाका
पिपरा खेमकरन में आयोजित हुआ स्कूल चलो अभियान.उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक और ग्राम प्रधानों को किया गया सम्मानित.शिक्षा के लिए सभी बच्चों को किया जाएगा प्रोत्साहित- सूरज कुमार
भलुअनी, देवरिया। भलुअनी विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय पिपराखेमकरन में ब्लाक स्तरीय स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा स्कूल चलो अभियान का सजीव प्रसारण भी इस कार्यक्रम में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि ने माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित व द्वीप प्रज्वलित कर किया। सुषमा मिश्रा और कुमकुम त्रिपाठी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। केजीबीबी की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सबका साथ और सबका विकास तभी संभव है जब समाज के सबसे निचले स्तर पर शिक्षा की पहुँच को सुनिश्चित किया जा सके। विद्यालय में बच्चो के नामांकन के सापेक्ष शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए। यह हम सभी का नैतिक दायित्व है निचले तबके तक शिक्षा की पहुच हो। उपजिलाधिकारी बरहज ध्रुव कुमार शुक्ल ने कहा कि वंचित तबके के लोगो तक शिक्षा का प्रसार हो यह हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने प्राथमिक शिक्षा के उन्नयन पर जोर दिया। खण्ड विकास अधिकारी संजय राय ने कहा कि देश और राष्ट्र का उत्थान शिक्षा के माध्यम से ही हो सकता है। खण्ड शिक्षा अधिकारी सूरज कुमार सिंह ने स्कूल चलो अभियान और सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमो की विधिवत चर्चा की।
कार्यक्रम को एसआरजी आदित्य नारायण गुप्ता, एसआरपी अजय मणि, आशुतोष मिश्र, अन्जनी द्विवेदी, दिनेश सिंह, अंकुर शिवम त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन ज्ञान प्रकाश मिश्र ने किया। इस दौरान राम जी सिंह, अनुपम मिश्र, शिवेंद्र राव, शिक्षक नेता विनोद कुमार मिश्र, मदन मिश्र, प्रियव्रत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सुभाष यादव, कृष्ण कुमार सिंह, युगेश तिवारी, जयनाथ यादव, अजय यादव, राम बाबू, अमृत राज सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, संजय सिंह, उदय प्रताप, अजय प्रताप, शेष नाथ मिश्र, निर्भय यादव सहित सैकड़ो अभिभावक उपस्थित रहे।
शिक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए इन्हें किया गया सम्मानित
कार्यक्रम में विकासखण्ड स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए पिपराखेमकरन के प्रधानाध्यापक प्रदीप त्रिपाठी सहित कुमकुम त्रिपाठी, प्रधुम्न श्याम सिंह, कृष्ण कुमार सिंह, प्रियंका सिंह, वीरेंद्र मिश्र, सुषमा मिश्र, शगुफ्ता जबी, राजेश कुमार यादव, सावित्री गुप्ता, धीमांशू सिंह, संदीप यादव, अरुणा मिश्र, संजीव कुमार गौतम, श्री प्रकाश यादव को प्रतीक चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
ब्लाक स्तर पर उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं आँचल शर्मा, विवेकानंद तिवारी, श्वेता, अदिति, विवेक, सच्चिदानंद सिंह, जूही, कृष्णा , रजनी, अभय गुप्ता आदि को विधायक दीपक मिश्रा शाका द्वारा मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य कराने वाले ग्राम प्रधान और सचिव को सम्मानित किया गया। जिसमें पिपराखेमकरन के प्रधान सव्रेश्वर यादव, सचिव अनिल कुमार, मरहवाँ के ग्राम प्रधान नीलम देवी, भलुअनी के ग्रामप्रधान संजय सिंह (पप्पू), सचिव इरशाद जफर, बरडीहा नथमल की ग्रामप्रधान प्रियंका गुप्ता सचिव संजय गुप्ता तथा ठाकुर देवरिया के ग्रामप्रधान जितेंद्र सागर और सचिव मनीष कन्नौजिया को सम्मानित किया गया।



