
जो पाया उसमें खो न जायें, जो खोया उसका ध्यान रहे : सुनील ओझा
हिंदू नव वर्ष पर कार्यकर्ता स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह में जुटे संघ के स्वयंसेवक
वाराणसी । हिंदू नव वर्ष पर सोमवार को रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अवलेशपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से कार्यकर्ता स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में शामिल भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा,जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा , रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह ने संघ के सभी वरिष्ठ स्वयंसेवकों का सम्मान किया एवं पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान सुनील ओझा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवशाली इतिहास और कार्यो का उल्लेख कर कहा कि जो पाया उसमें खो न जायें, जो खोया उसका स्मरण सदैव रहे।
समारोह में रामनगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष दयाशंकर मिश्र,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य विनोद कुमार सिंह व जिला सह संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ शशिकांत प्रजापति ने अतिथियों को अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवशंकर , डॉ अनिल त्रिपाठी, विनोद सिंह, शशि प्रजापति, नारायणी सिंह,जय प्रकाश गुप्ता, जितेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, चन्द्रशेखर, मनोज यादव, विनय सिंह, संजय केशरी, जितेन्द्र केशरी, सुभाष पटेल, सुधीर वर्मा, मिलन मौर्य, सुधीर सिंह आदि की उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन राकेश मिड्ढा ने किया।



