Breaking News

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा का होली मिलन समारोह हुआ संपन्न

सोनभद्र। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा सोनभद्र जनपद का होली मिलन समारोह बैजनाथ मद्धेशिया जिला अध्यक्ष सोनभद्र के अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुई। रेणुकूट नगर के नगर अध्यक्ष प्रभात मोहन गुप्ता के नेतृत्व में अखिल भारतीय मध्यदेशीय (कान्दू हलवाई )वैश्य सभा ने पिंपरी नगर पंचायत के कल्याण मंडप में भव्य होली मिलन समारोह मनाया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अ.भा.म.वै.स. के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजाराम गुप्ता ने बाबा गणिनाथ जी के चित्र पर मालार्पण व पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात उपस्थित लोगो ने आरती कर बाबा गणिनाथ को पुष्प अर्पित किया। मुख्य अतिथि राजाराम गुप्ता ने कहाकि मद्धेशिया समाज को एकजुट होकर रहना होगा। समाज का उत्थान शिक्षा और संस्कार से होगा। अपने बच्चों को शिक्षित करने का विशेष ध्यान देना होगा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमकार केसरी एवं बलिया के पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण मद्धेशिया ने संगठन के महत्व को बताया। अ.भा.म.वै.स. के प्रदेश महामंत्री गिरीश चंद्र मद्धेशिया ने कहा कि होली पर्व पर समाजिकता का महत्वपूर्ण भूमिका है । होली पर्व पर एक दूसरे की गलतियों को क्षमा करना ही होली मिलन समारोह की सार्थकता है। प्रदेश युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने युवाओं को समाज के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। इस दौरान रेनुकोट नगर पंचायत चेयर मैन श्रीमती निशा सिंह ,दिग्विजय सिंह ( चेयरमैन पिपरी),बी एन गुप्ता काशी पिछड़ा प्रकोष्ठ मंत्री भाजपा ने सभा को संबोधित किया।

कार्यक्रम के दौरान सभी लोग आपस में अबीर गुलाल लगाकर के गले मिले। इस कार्यक्रम में सोनभद्र जिले के सभी नगरो के वरिष्ठ, युवा व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमलेश मोहन गुप्ता ,अनिल गुप्ता (दुद्धी) मोहन गुप्ता (शक्तिनगर) जिला उपाध्यक्ष, अशोक कुमार गुप्ता, मनोज कान्दू युवा जिला उपाध्यक्ष अनपरा,अशोक कुमार गुप्ता, रामबिलास गुप्ता, रेनुसागर,राकेश कुमार एडवोकेट, नंदकिशोर गुप्ता( पत्रकार), विंधमगंज जिला उपाध्यक्ष, बृज किशोर गुप्ता, जिला मंत्री अजय कुमार गुप्ता , बबलू शाह, अनूप गुप्ता, विजय गुप्ता रेनुकोट, राजू कुमार युवा जिला अध्यक्ष, मनोज गुप्ता (गाजीपुर) सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष बैजनाथ गुप्ता ने आगंतुक सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं सहित मौजूद सभी लोगो का आभार व्यक्त करते हुए सभी को होली एवं हिन्दू नव वर्ष कि बधाई दी।

Related Articles

Back to top button