Breaking News

शिक्षक कार्यप्रवृत्ति से कभी सेवानिवृत्त नहीं होता : डॉ विनय तिवारी

गया दास टेक्निकल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य खड्ग बहादुर यादव के सेवानिवृत्त पर एबीवीपी ने किया सम्मान

बरहज, देवरिया। शिक्षक का कार्य न केवल शिक्षित व्यक्ति निर्माण करना है बल्कि समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए संस्कारित युवा राष्ट्रभक्तों की फौज तैयार करना है। एक शिक्षक के सेवानिवृत्त पर वह कार्यस्थल से निवृत्त होता है, कार्यप्रवृति से नहीं। सेवानिवृत्त के बाद शिक्षक का सामाजिक दायित्व बढ़ जाता है, क्योंकि उसका कार्यस्थल समूचा क्षेत्र हो जाता है।

उक्त बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गोरक्ष प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ विनय तिवारी ने गया दास टेक्निकल इंटर कालेज बरहज के प्रधानाचार्य खड्ग बहादुर यादव के सेवानिवृत्त के अवसर पर लवरछी में आयोजित सम्मान समारोह में कही। 38 वर्षों से अधिक समय तक शिक्षण करने वाले खड्ग बहादुर यादव के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने उनके स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। तत्पश्चात् उन्हें श्रीमद्भागवत् गीता पुस्तक भेंट किया। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष सुनील दीक्षित ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र देकर सम्मान किया। जिला सह संयोजक सोनाली सोनकर, नगर मंत्री अमन गुप्ता, पूर्व संगठन मंत्री शिवम् निषाद, अतुल तिवारी, गौरव विश्वकर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट किया। अपने सम्मान से अभिभूत खड्ग बहादुर यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सदैव राष्ट्रनिर्माण का कार्य पूरी ऊर्जा के साथ करता रहुंगा। शिक्षक एक व्यवसाय नहीं अपितु विचार है। जो समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।

Related Articles

Back to top button