Breaking News

तनाव मुक्ति शिविर को लेकर नगर में निकली आध्यात्मिक जागृति शोभा यात्रा

महराजगंज। सिसवा नगर पालिका स्थित श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में एक अप्रैल से ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित नौ दिवसीय अलविदा तनाव शिविर को लेकर नगर में आध्यात्मिक जागृती शोभा यात्रा निकाली गई । एच डी एफ सी बैंक के सामने स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिसवा शाखा से शुरू शोभा यात्रा में सैकड़ो महिलाये व पुरुष हाथ मे ध्वज व महिलाये सर पर कलस लेकर कतारबद्ध तरीके से पूरे नगर भ्रमण करने के बाद पुनः उक्त शाखा पर जाकर कलस स्थापित किया गया ।

इसके पूर्व उक्त शोभा यात्रा को राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ अंकित सिंह , एनबी पाल, अवधेश चौबे व सोमनाथ चौरसिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया । शोभा यात्रा उपनगर के फलमंडी, सायर स्थान, प्रेमचित्र मंदिर रोड, सब्जी मंडी, मेन मार्केट, इस्टेट चौक, श्रीरामजानकी मंदिर रोड, अमरपुरवा, गोपालनगर, रेलवे स्टेशन रोड आदि प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः सेंटर पर पहुंचा। जहां कलश को स्थापित किया गया। उक्त शोभा यात्रा में अलविदा तनाव शिविर की मुख्य वक्ता पूनम बहन, सिसवा सेंटर इंचार्ज मनोज बहन सहित सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे ।

Related Articles

Back to top button