Breaking News

मच्छरों ने किया जीना हराम,बढ़ते प्रकोप से त्रस्त है नगरवासी

नगर पंचायत के पास संशाधन होने के बावजूद भी रोकथाम के प्रयास नहीं किये जा रहे

भटनी, देवरिया। आदर्श नगर पंचायत भटनी में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। जिससे मलेरिया सहित अन्य बिमारियो का ग्राफ भी बढ़ा है। जिनकी रोकथाम के लिये नगर पंचायत के पास संशाधन होने के बावजूद भी रोकथाम के प्रयास नहीं किये जा रहे है। ऐसे मे नगरवासी रात तो रात, दिन मे भी मच्छरो को भगाने के उपाय करते नजर आते है। मच्छरो के सामने नागरिक त्रस्त नजर आ रहे है। वही नागरिको को सुविधायें उपलब्ध कराने के नाम पर नगर पंचायत द्वारा दिए जाने वाले व्यवस्थाओं का लाभ भी नागरिको को नहीं मिल रहा है । मच्छरों से बचाने के लिए लाखो रूपयों की फागिंग मशीन तो है मगर नगर पंचायत द्वारा कीटनाशको एवं रसायनो का छिड़काव नही किया जाता है।

बताते चलें कि आदर्श नगर पंचायत में साढ़े 4 सालों में दो से तीन बार ही फागिंग मशीन किया गया है जबकि बढ़ते बीमारिया और बदले मौसम के बीच मच्छरों की भरमार से मलेरिया, डेंगू जैसे संक्रामक बीमारियों ने लोगों में दहशत पैदा कर दिया है। लेकिन सफाई की दशा बदहाल है। जगह-जगह जमे कूड़े के ढेर व गंदगी से मच्छरों को पलने-बढ़ने का अच्छा मौका हासिल हो रहा है।भटनी नगर पंचायत में 12 वार्ड हैं 12 वार्डों में अभी तक मच्छरों से निजात दिलाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन को कुछ नहीं सूझ रहा है फागिंग मशीन बस केवल शोपीस में ही रखा गया है स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई पर नगर पंचायत को विशेष ध्यान देना होता है जबकि मच्छर की आबादी दिन प्रतिदिन कितनी बढ़ती जा रही है।पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि साढे 4 वर्षों में 12 वार्डो में दो से तीन बार फांगिग किया गया है।

Related Articles

Back to top button