Breaking News

भव्य रूप से भाजपा मनायेगी पार्टी का स्थापना दिवस व बाबा साहब की जयंती-सुनील गुप्ता

समरसता सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम करेंगे भाजपा कार्यकर्ता

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारियों,मण्डल अध्यक्षों, मण्डल प्रभारियों, मोर्चे के जिलाध्यक्षों,महामंत्रियो तथा विभागो-प्रकल्पों-प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों व सह संयोजकों की बैठक औरा चौरी पार्टी कार्यालय पर आगामी पार्टी द्वारा चलाये जाने वाले आगामी कार्यक्रमो के लिये हुयी। बैठक को सम्बोधित करते हुये भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री व जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा कि पार्टी ने तय किया है कि 6 अप्रैल स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाना है। इस दिन सुबह मण्डल,जिला और प्रदेश स्तर पर एक जगह एकत्रित होकर सुबह 9 बजे पार्टी का झण्डा रोहण करना है।

इसके बाद भाजपा सरकार के उपलब्धियों का स्लोगन और पार्टी का झण्डा लेकर शोभा यात्रा निकालना है।फिर झण्डा रोहन वाले स्थान पर ही सुबह 10 बजे एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का सम्बोधन सुनना है। सभी मण्डल अध्यक्ष यह भी सुनिश्चित कर ले कि बूथ समिति,पन्ना प्रमुख,पार्टी के सदस्य और समर्थक भी अपने -अपने बूथों पर प्रधानमंत्री मोदी का सम्बोधन टेलीविजन के माध्यम से सुने। स्थापना दिवस के दिन सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झण्डा लगायेगे।स्थापना दिवस के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को भी रहना है। 14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव रामजी अम्बेडकर की जयंती के दिन बाबा साहब की सभी मूर्तियों की साफ-सफाई और माल्यार्पण करना है। इस दिन सुबह सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि करेंगे और उस चित्र को स्थायी रूप से अपने घरों में लगायेंगे।

इस जिला स्तर पर संगोष्ठी का आयोजन भी किया जायेगा, जिसमें सभी जनप्रतिनिधि अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।संगोष्ठी का मुख्य वक्ता प्रदेश भाजपा द्वारा भेजा जायेगा।7 अप्रैल से 14 अप्रैल बाबा साहब की जयंती तक भाजपा द्वारा समरसता सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा।इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान,अस्पतालों में फल वितरण,महापुरुषों की मूर्तियों का साफ-सफाई,प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को स्टेशनरी वितरण,सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था जैसे कार्यक्रम में से रोज एक कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किया जायेगा। इस अभियान के तहत 6 अप्रैल से 30 अप्रैल तक पार्टी द्वारा भेजे जाने वाले लिंक अथवा नमो एप के माध्यम से 5,50,100,500,1000 रुपये तक डोनेट करना है।इस अभियान को बूथ स्तर तक लेकर जाना है।इस अभियान का प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से भी करना है।माइक्रो डोनेशन करने वाले सभी कार्यकर्ता अपने अपने सोशल मीडिया पर डोनेशन की पर्ची या रसीद अवश्य पोस्ट करेंगे।

एमएलसी चुनाव में भी सक्रिय रहे पदाधिकारी,करे मतदाताओं की ग्रेडिंग

बैठक को सम्बोधित करते जिलाप्रभारी सुनील गुप्ता ने कहा एमएलसी चुनाव में सभी ब्लाकों की संचालन समिति बना दी गयी है।जिस ब्लॉक में अपने प्रमुख है वहा उन्हें संयोजक बनाया गया है,जहा अपने प्रमुख नही है वहां एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को संयोजक बनाया गया है।इन लोगो के पास मतदाता सूची भेज दी गयी है,सभी मण्डल अध्यक्ष उनसे मतदाता सूची लेकर मतदाताओं की ए, बी,सी तीन तरह की ग्रेडिंग कर ले।ए ग्रेड में वे रहेंगे जो पूरी तरह अपने मतदाता है,बी ग्रेड में वे रहेंगे जो बातचीत करने पर भाजपा प्रत्याशी को वोट दे सकते है तथा सी ग्रेड में वे रहेंगे जो किसी भी हाल में भाजपा को वोट नही करेंगे।ये ग्रेडिंग करके सूची तीन दिनों में जिलाध्यक्ष भाजपा को सभी मण्डल अध्यक्ष अवश्य दे दे।साथ ही मतदाताओं से सम्पर्क करें तो भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह की बात करे तो उन्हें विपक्ष के प्रत्याशी के बारे में भी बताये की विपक्ष ने जिसे प्रत्याशी बनाया है,वह मेडिकल कालेज में मासूम बच्चों की मौत का आरोपी है।उस पर एनएसए जैसे धाराओं में मुकदमे है।

बैठक को सम्बोधित करते सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि आप सभी एक विजयी योद्धा है,जिन्होंने 2017,2019,2022 का चुनाव अपने परिश्रम से जिताया है।लेकिन इस चुनाव में अपने को विजयी मानकर निश्चिंत न बैठे,मतदाताओं से सम्पर्क करें और उन्हें बताये की विपक्ष में एक कलंकित आदमी को देवरिया से प्रत्याशी बनाया है वही भाजपा ने एक ईमानदार,कर्मठी भाजपा कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाया है।मुझे विश्वास है कि यह चुनाव भी आप सभी के दम पर हम लोग निश्चित ही जीतेंगे और आठ विधायक वाला देवरिया उत्तर प्रदेश में पहला जिला बनेगा।

अध्यक्षता करते भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने सभी का स्वागत और संचालन जिलामहामंत्री रविन्द्र किशोर कौशल ने किया।
बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरिचरन कुशवाहा,गंगा कुशवाहा, अजय कुमार दूबे, अरुण सिंह,अजय शाही,संतोष त्रिगुणायक,संजय सिंह एडवोकेट,प्रमोद शाही,रामाज्ञा चौहान,महेश मणि, निर्मला गौतम,राजेन्द्र मल्ल, अम्बिकेश पाण्डेय,तेजबहादुर पाल, कृष्णानाथ राय,राजेश मिश्र, संजय राव,शैलेन्द्र सिंह आजाद,रामदास मिश्रा, त्रिगुणायक विश्वकर्मा,रमेश सिंह,पवन मिश्रा, राजन सोनकर,भारती शर्मा,राजू गोंड़,शमसुद्दीन अहमद,मारकंडेय गिरी,शैलेश शर्मा,जितेंन्द्र सिंह,संजय पाण्डेय,बृजेश गुप्ता,कन्हैयालाल जायसवाल,जीवनपति त्रिपाठी, उमेश मल्ल आदि रहे।

Related Articles

Back to top button