
अलाव के चिंगारी झोपड़ी में लगी आग , 5 पशु जलकर मरे
महराजगंज। सिसवा बाजार नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 5 गांधी नगर (सिसवा खुर्द अमड़िहा) में मंगलवार/ बुधवार की रात लगभग 1 बजे अलाव की ढेर से निकली चिंगारी ने एक झोपड़ी को जलाकर खाक कर दिया इस दौरान एक तरफ जहां झोपड़ी में बंधे कुल पांच पशुओं की बुरी तरह से जल जाने से मौत भी हो गयी तो वही आग को बुझाने की कोशिश में एक महिला समेत दो लोग झुलसकर घायल हो गये हैं इस दौरान आग की आंच से बगल में बंधी भैंस जलने से घायल भी है जिसका प्राथमिक उपचार चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नम्बर 5 गांधी नगर (सिसवा खुर्द अमड़िहा) निवासिनी आरती देवी मंगलवार की शाम मवेशियों के धुंआ आदि के लिए झोपड़ी के पास अलाव जलायी थी रात को सोने जाते समय उस अलाव को बुझाकर सोने चली गयी इसी दौरान रात में लगभग एक बजे उसी अलाव की एक चिंगारी से झोपड़ी धु धु कर जलने लगा जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक उस आग ने 5 मवेशी को अपने आगोश में लिया जिससे मौके पर ही पांचो मवेशियों ने दम तोड़ दिया इस दौरान आग बुझाने की कोशिश में आरती देवी और उनके रिश्तेदार रामगति प्रसाद बुरी तरह झुलस गये । सूचना पर पहुची कोठीभार पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है ।




