दो दिवसीय ग्राम चौपाल एक से
महराजगंज। विकास खण्ड मिठौरा के ग्राम पंचायत पिपरा नरायन में विकास कार्यों व अन्य योजनाओं सम्बंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए ”महराजगंज पहल” के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन एक और दो अप्रैल को होगा। जिसमें नोडल अधिकारी परियोजना निदेशक राजकरन पाल की मौजूदगी में कार्यक्रम होगा। उक्त जानकारी देते हुए ग्राम विकास अधिकारी वेंकटेश्वर पटेल ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम में पात्र लाभार्थियों को सभी प्रकार की पेंशन, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड व राजस्व भूमि जैसे खाद गड्डा, खलिहान, पोखरी, आवास, शौचालय, परिवार रजिस्टर नकल, पीएम सम्मान निधि सहित सभी कार्यो सम्बन्धी का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।



