
एम जी एम में टॉपर छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित
महराजगंज। सदर तहसील के गंगराई में स्थित एमजीएम इंटर कॉलेज में बुधवार को विद्यालय के प्रांगण में वार्षिक परीक्षा अंक पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया और विद्यालय के प्रत्येक कक्षा में टॉप छात्र व छात्राओं को मेडल व पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया l सर्वप्रथम संस्था के प्रबंधक मों अफसर अली ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है जिसमें शिक्षक सभी बच्चों को समान रूप से शिक्षा देकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास करते हैं l
विद्यालय परिवार छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयत्नशील है और विद्यालय में बच्चों को शिक्षा का एक बेहतर माहौल दिया जा रहा है l आगामी सत्र में विद्यालय प्ले वे और कंप्युटर की कक्षाएं भी संचालित करने जा रहा है जिसके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राएं लाभांवित होंगे l विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रजापति ने सभी छात्र व छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना की lकार्यक्रम का संचालन श्री राम पटेल ने किया। इस दौरान इंजीनियर पूजा चौधरी, कविता गौड़, संतोष गौतम, मोहम्मद रफी आजम, संतोष कुमार, नसीमा खातून, सकीना खातून, रुबीना खातून, अल्ताफ हुसैन, रियाज सिद्दीकी, मेराजुलहक आदि मौजूद रहे l



