
मुंबई में बिल्डर की हत्या को अंजाम वाराणसी के दो शूटरों ने दिया
एसटीफ वाराणसी ने चितईपुर से किया गिरफ़्तार.हाल ने एसटीफ की मुठभेड़ में मारा गया दो लाख का इनामी मनीष भी था शामिल
वाराणसी। मुंबई के चर्चित बिल्डर समरजीत उर्फ़ समय चौहान की सनसनीखेज तरीक़े हत्या करने वाले दो शूटर को यूपी एसटीफ की वाराणसी यूनिट ने चितईपुर कंदवा से दबोचा। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर मुंबई कमिश्नरेट पुलिस को सौंपा दिया गया। इस हत्याकांड को अंजाम वाराणसी के ही दो शूटरों ने दिया था और बीते दिनो मुठभेड़ में ढ़ेर दो लाख का इनामी मनीष सिंह भी इस वारदात में शामिल था। आरोपियों की पहचान राहुल शर्मा उर्फ राम पुत्र विरेन्द्र शर्मा निवासी बरॉव पोस्ट कटौना थाना सिन्धोरा जनपद वाराणसी हाल पता-गोलीवार सांताक्रूज ईस्ट मुम्बई (महाराष्ट्र) और अभिषेक सिंह उर्फ अंकुर पुत्र तारकेश्वर सिंह निवासी लोहारडीह थाना कपसेठी जनपद वाराणसी के तौर पर हुई।
26 मार्च को थाना विरार क्षेत्रान्तर्गत डी-मार्ट के सामने मुम्बई के चर्चित बिल्डर समरजीत उर्फ समय चौहान पुत्र विक्रम सिंह चौहान निवासी मनवेल पाडा विरार ईस्ट मुम्बई की सनसनीखेज तरीके से दिन-दहाडे़ गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस सम्बन्ध में थाना विरार पर मु0अ0सं0-232/22 धारा 302, 120बी भादवि व 3/25 व 3/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। उक्त घटना के सम्बन्ध में संदिग्ध/संलिप्त शूटरों का सम्बन्ध उ0प्र0 के जनपद वाराणसी से होने पर मीरा भाइंदर वसई विरार क्राइम ब्रान्च ने अभिसूचना को साझा करते हुए आवश्यक सहयोग एसटीएफसे मांगा गया था।
इस सम्बन्ध में एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम व मीरा भाइंदर वसई विरार क्राइम ब्रान्च की टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी, कि विश्वस्त सूत्र से प्राप्त सूचना मिली की उक्त हत्याकाण्ड में शामिल कुख्यात शूटर राहुल शर्मा उर्फ राम व अभिषेक सिंह उर्फ अंकुर को आनन्द नगर कॉलोनी कन्दवा रोड थाना चितईपुर में मौजूद है। एसटीफ ने घेराबंदी कर दोनो को दबोचा। जाँच में ये सामने आया की राहुल शर्मा उर्फ राम और अभिषेक सिंह उर्फ अंकुर द्वारा उक्त घटना में मनीष सिंह उर्फ सोनू (मृतक) भी था। राहुल शर्मा उर्फ राम ने साल 2013 में विजय पुजारी उर्फ बट्टा निवासी निरमल नगर मुम्बई की हत्या में आजीवन कारावास की सजा पा चुका है और तभी से फरार चल रहा है।
फरारी के दौरान ही वर्ष-2013 में इसने अजील शेख मुम्बई पर जान मारने की नीयत से गोली मारा था, जिसके संबंध में थाना निरमलनगर मुम्बई पर मु0अ0सं0 184/13 धारा 307 भादवि पंजीकृत हुआ था। वर्ष-2015 में मीरारोड थाना अन्तर्गत पुष्पक होटल के पास बन्टी प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दिया था। जिस पर थाना मीरारोड पर मु0अ0सं0 253/15 धारा 302/120बी भादवि व 3/25 व 3/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है।



