
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
गोरखपुर।भारतीय जनता पार्टी मंडल पीपीगंज के तिघरा शक्ति केंद्र के भरोहियां गांव में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने पर एक दूसरे को बधाई दी । मन की बात कार्यक्रम को सुनते के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष शेषमणि त्रिपाठी ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी सफलता की बुलंदियों की तरफ लगातार अग्रसर है । विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के कारण चार राज्यों में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनी है ।
कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिले के सह संयोजक विन्द्रासन चौधरी ,अनिल अग्रहरी, मंडल उपाध्यक्ष अमित सिंह मोनू, लालजी विश्वकर्मा,श्रीकेशमणि त्रिपाठी,महामंत्री दिलीप पांडेय,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आदर्श सिंह,प्रदीप छापड़िया,बूथअध्यक्ष गोपी नाथ योगी, बृजेश मणि त्रिपाठी,देवेंद्र मणि, राजीव रंजन, चिराग अली आदि लोग उपस्थित रहें।



