
ताजपोशी पर बजा घण्ट-घड़ियाल, बंटी मिठाईयां
योगी सरकार 0.2 बनने पर भाजपाइयों ने खुशियां जाहिर की
बरहज, देवरिया । श्रीनीलकंठ महादेव मंदिर में शुक्रवार को राष्ट्रभक्तों ने महंत मुन्नादास जी महाराज के अगुवाई में लखनऊ के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यनाथ के पुनः मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर घण्ट घड़ियाल बजाकर खुशियां जाहिर करते हुए मिठाइयां बांटी । भाजपा नेता प्रमोद मिश्रा व निषाद जितेन्द्र भारत ने लोगों को लालमोहन खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त किया व सीएम योगी सहित पूरे मंत्रिमंडल को बधाई दी और प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने योगी सरकार की सत्ता वापसी में अपना बहुमूल्य मतदान कर योगदान दिया था । इस दौरान मदन लाल गुप्ता, मनोनित सभासद अनुपम त्रिपाठी, अनिल चौरसिया, रामकेश्वर जायसवाल, मुकेश पटेल, दिनेश पाठक, रामू चौहान, अमित जायसवाल, अमित मद्धेशिया, समीर गुप्ता, बहादुर कुमार, सुनील निषाद, शीतल पटेल, अमन साहू, संदीप चौहान, सुधीर गोंड, राकेश गुप्ता आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहें ।



