
शपथ ग्रहण पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
जो राम को लाये है हम उनको लाये है के लगाये नारे
देवरिया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश में दूसरी बार भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण लेने पर जश्न मनाया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक पर पटाखा फोड़ और एक-दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार किया।इस दौरान जिलामहामंत्री प्रमोद शाही ने कहा कि आज का यह पल ऐतिहासिक है क्योंकि 37 साल बाद ये हो रहा है कि किसी दल की सरकार लगातार दूसरी बार शपथ ले रही है।हम सभी को आज दोहरी खुशी मिली है ।हमारे जनपद से भी सूर्यप्रताप शाही और विजय लक्ष्मी गौतम को मंत्री मण्डल में स्थान मिला है।

प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पिछली सरकार ने जो सुशासन दिया उसी के आधार पर प्रदेश की जनता ने दुबारा उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनायी।योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में नया इतिहास रचा है क्योंकि उन्होंने पूरे पांच साल उत्तर प्रदेश की सत्ता को संभाला और बेहतरीन कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में नए कार्यकाल के लिए शपथ लिये। यूपी में यह पहली बार है जब कोई पार्टी 37 साल बाद लगातार चुनावों में सत्ता में लौटी है।योगी ने भी बेहतर सीएम बनकर दिखाया है और कई नए रिकॉर्ड बनाए और कई भ्रांतियों को तोड़ा है।अपने बेहतर प्रदर्शन की वजह से ही भाजपा और योगी दोबारा यूपी की जनता का भरोसा पाने में कामयाब रहे हैं और उन्होंने ये उपलब्धि अपने बेहतरीन कार्यों से हासिल की है।
व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय सह संयोजक,व्यापारी नेता प्रेम अग्रवाल ने कहा कि आज के इस ऐतिहासिक क्षण के लिये सबसे पहले उत्तर प्रदेश की जनता को धन्यवाद देता हूँ,जिन्होंने दूसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार को चुना।भाजपा की पिछली योगी सरकार के तरह ही योगी की यह दूसरी सरकार भी उत्तर प्रदेश के विकास के लिये काम करेगी।इस दौरान दिवाकर मिश्रा, रमेश वर्मा,अम्बिकेश पाण्डेय,वीरेंद्र सिंह,अजय सिंह अन्नू,राजू गोंड़,विपिन यादव,अंकित वर्मा,हरीश त्रिपाठी,मयंक उपाध्याय, अनिल मल्ल, वीरेंद्र वर्मा,विपिन सिंह,संतोष गुप्ता आदि रहे।

लोक कल्याण के लिये किया पूजा-पाठ
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दूसरी बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के शपथ ग्रहण करने पर रामजानकी मंदिर में लोक कल्याण और उत्तर प्रदेश के सुख समृद्धि के लिये पूजा पाठ कर रामजानकी की आरती उतारी।इसके बाद कार्यकर्ताओ ने मंदिर परिसर में जो राम को लाये है हम उनको लाये है के नारे भी लगाये तत्पश्चात सुभाष चौक पहुच पटाखे फोड़े और मिठाई बांटी।



