
अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास कृरने वाला आरोपी गिरफ्तार
महराजगंज। आज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों 10 साल के नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का प्रयास कृरने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पीड़ित लड़के की मां ने पुलिस को शिकायत दी थी,जिसके बाद पुलिस ने आज आरोपी को लालपुर मोड़ मुर्गी फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
प्राप्त समाचार के अनुसार थाना ठूठीबारी क्षेत्र में लक्ष्मीपुर खुर्द निवासी एक महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत में उसके लड़के के साथ शहीद पुत्र हसनअली द्वारा 24 मार्च की शाम को अप्राकृतिक कुकर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था। आरोपी भी ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठुठीबारी का निवासी है।पीड़ित लड़के की मां की तहरीर के आधार पर थाना ठूठीबारी थाने में आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने उक्त मुकदमे में वाँछित अभियुक्त को आज दोपहर लालपुर मोड़ मुर्गी फार्म के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।



