
वादी संवाद दिवस पर एडिसनल एसपी ने कहा मामलो का करें शीघ्र निस्तारण
महराजगंज। सिन्दुरिया थाने में बुधवार को वादी दिवस के अवसर पर एडिसनल एसपी निवेश कटियार ने क्षेत्र से आये हुए वादियों की समस्या को सुन उनकी मौके पर जाकर शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया।वादी दिवस पर दो वादी अपनी समस्या लेकर आये जिसे एडिशनल एसपी ने मौके पर जाकर समाधान करने के निर्देश दिया।
इसी क्रम में उन्होंने थाने का निरीक्षण करते हुए कार्यालय में रखे रजिस्टर सहित सभी अभिलेखों की गहनता से जांच की तथा शस्त्रागार,मेस,साफसफाई,का जायजा लिया तथा आपराधिक लोगो के बारे में भी पूछ ताछ किया और कहा कि यदि जनता अपनी समस्या लेकर आये तो उसे अपने स्तर से समाधान करने का पूरा प्रयास करें।इस अवसर पर थानाध्यक्ष रामकृष्ण यादव, उपनिरीक्षक ओमप्रकाश गुप्ता,उपनिरीक्षक अवधेश यादव,उपनिरीक्षक गुलाब यादव,रमेशचंद्र वरुण,ब्रम्हकुमार उपाध्याय,अंजनी कुमार,चंद्रभूषण तिवारी,वीरेन्द्र सिंह ,अजित यादव,दुर्गेश गिरी,संजय शर्मा,आदित्य सिंह,हरिओम,महिला सिपाही श्यामल यादव व खुशबू पांडेय,सहित अन्य पुलिसकर्मियों एवं जनता उपस्थित रही।



