Breaking News

कटौली के अधीक्षक डॉ साह आलम सड़क दुर्घटना में घायल

पल्स पोलियो बूथ की जांच करने जाते समय हुआ हादसा

दुद्धी, सोनभद्र– प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटौली के प्रभारी डॉक्टर साह आलम अंसारी का सोमवार की दोपहर दुद्धी रेणुकूट मार्ग स्थित पर मझौली गांव के निकट एक्सीडेंट हो गया। पल्स पोलियो राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम में डॉक्टर साह आलम सेक्टर सुपरवाइजर की महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी निभाते हुए बूथों के निरीक्षण के लिए बाइक से मझौली जा रहे थे। इस बीच मझौली गांव के ही एक तिब्र मोड़ पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रहे मोटरसाइकिल सवार युवक से इनकी भिड़ंत हो गयी।

दुर्घटना के बाद दोनों गाड़ी सवार अलग-अलग दिशा में दूर जा गिरे। इस दुर्घटना में दोनों दुपहिया चालकों को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी के बीपीएम संदीप सिंह अपने सहयोगियों संग दो एंबुलेंस लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तथा डॉ साह आलम व दूसरे सवार को ले आकर दुद्धी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉ मनोज एक्का, डॉ विनोद सिंह व डॉ संजीव की देखरेख में उनका उपचार जारी है। दुद्धी में एक्सरे के उपरांत बेहतर इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button