Breaking News

देवरिया : अलग-अलग घटनाओं में तीन की मौत

देवरिया । जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सोमवार को तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के शाजहापुर के रहने वाले मेराज अली (19) पुत्र सलीम और असताब अली (19) पुत्र दुखी अली जो गांव से बरात करने बाइक से जा रहे थे। तरकुलवा थाना क्षेत्र के सीतापट्टी के समीप पहुंचे ही थे कि तभी तेज गति से आ रही बाइक ने बाइक में टक्कर मार दी। घायला अवस्था में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टर ने मेराज को मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के महरागंज टोला बलुहवा हरिजन बस्ती के रहने वाले रामजी (35 ) पुत्र रामकिशुन जो घर में पशुओं के लिए भूसा निकाल रहे थे। तभी जहरीले जंतु ने काट लिया। परिवार के लोगों ने झाड़ फूंक कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

एकौना थाना क्षेत्र के हौली बलिया के रहने वाले राजदेव (70) पुत्र राम मूरत पासवान कही जा रहें थे। तभी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल होने पर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर बेटे सम्पूर्णा नंद, विवेकानंद का रो रो कर बुरा हाल हो गया।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button