Breaking News

देवरिया : अलग-अलग घटना में आधा दर्जन लोगों की मौत

देवरिया । जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में आधा दर्जन लोगों की आज मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पहली घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के अहिल्यापुर के रहने वाले अमित शर्मा (22) पुत्र शम्भू इकलौता अपने मां बाप बेटा था। घर से कुछ लेकर गए थे। युवक का शव बैकुण्ठपुर महुई में गण्डक नदी के समीप मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर भाटपाररानी थाना क्षेत्र के आर्य मोहल्ला वार्ड सात के रहने वाले हवारी लाल गुप्ता (55) पुत्र स्व. स्वामी नाथ का शव पोखरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के वीराज भार के रहने वाले अभिमन्यू सिंह उर्फ दंगल पुत्र अर्जून कुएं में गिरने पर सूचना पर पहुंची पुलिस और अग्नि शमन किसी तरह पानी से भरे कुएं से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद शव परिवार के लोगों को सौंप दिया।

उधर भलुवनी थाना क्षेत्र के जरार रमन के रहने वाले मानवेन्द्र (22) पुत्र लल्लन पासवान का पत्नी से विवाद होने के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के डिहवा पोटवा के रहने वाले राम गोविन्द सिंह (20) पुत्र सुदामा सिंह का सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मदनपुर थाना क्षेत्र में कस्बा में अज्ञात पुरूष (30) का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मर्चरी में रख कर पहचान में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हुई थी।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button