
अवैध कच्ची शराब बरामद, 9 गिरफ्तार
देवरिया। पुलिस अधीक्षक देवरिया डा0 श्रीपति मिश्र द्वारा कच्ची शराब के निष्कर्षण, बिक्री एवं संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश आदि की कार्यवाही करने हेतु जनपदीय पुलिस को निर्देशित किया गया। जिसमें समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष मय पुलिस फोर्स द्वारा अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत ईंट भठ्ठों, देवारा क्षेत्रों एवं संभावित स्थानों पर दबिश देकर मौके से कुल लगभग 205 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद करते हुए कुल 09 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर उनके विरूद्ध 07 अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया।
कोतवाली पुलिस ने किया जुआ खेलते हुए 6 लोगो को गिरफ्तार
गुरूवार को थानाध्यक्ष कोतवाली मय हमराही क्षेत्र में भ्रमणशील थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति कोतवाली क्षेत्र के पेड़रा चौराहा पर जुआ खेल रहे है यदि जल्दी किया जाय तो पकडा जा सकता है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा बताये गये पते पर दबिस दिया गया जहाँ 06 लोग पुलिस को देखकर भागने लगे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा दौडाकर पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक मणि पुत्र उमेश मणि, मोनू पासवान पुत्र अजय पासवान, अनुज प्रसाद पुत्र लालजी प्रसाद, छोटे अंसारी पुत्र रईस मोहम्मद, अंकित चौहान पुत्र अमरजीत चौहान, उज्जवल तिवारी पुत्र गिरिराज तिवारी निवासी रामनाथ देवरिया वार्ड न0 02 थाना कोतवाली बताया । उनके कब्जे से तास के 52 पत्ते व 1800 रू0 व जामा तलाशी 2200 रू0 नगद बरामद किया गया। इस सम्बन्ध मे थाना कोतवाली पर अपराध धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
निरोधात्मक कार्यवाही-
गुरूवार को देवरिया पुलिस द्वारा चलाये गये अभियान में जनपद के विभिन्न थानों द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही की गयी, जिसमे पुलिस द्वारा 151 सीआरपीसी के अन्तर्गत 38 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
जनपदीय पुलिस द्वारा मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही-
जनपदीय पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों संदिग्ध व्यक्तियों, संदिग्ध वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में जनपद के विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही में वाहन चेकिंग के दौरान 60 वाहनों से 60,000/- रूपये शमन शुल्क (ई-चालान) किया गया।



