Breaking News

तंग गलियों में घुमते दिखे योगी के हमशक्ल

बच्चों संग सेल्फी लेते देख हर कोई रह गया हैरान, निकली शोभयात्रा

  • शरद गुप्ता

गोरखपुर : पांडेयहाता में होलिका दहन समिति की चल रही तैयारियों के बीच गुरुवार की दोपहर हर कोई उस वक्त हैरान रह गया, जब पांडेय हाता की तंग गलियों में उन्होंने योगी आदित्यनाथ को बच्चों संग सेल्फी लेते हुए देखा। लेकिन ज्यादा हैरानी तो तब हो गई, जब लोगों ने पास जाकर देखा तो वे सीएम योगी नहीं बल्कि उनके हमशक्ल रजनीश उर्फ सिप्पू थे।

95 साल से निकाली जा रही होली पर शोभायात्रा

दरअसल, पांडेयहाता में 1927 से होलिका दहन का कार्यक्रम हो रहा है। यहां हर बार गोरक्षपीठ से कोई ना कोई शामिल होता रहा है। महंत अवेधनाथ के बाद योगी आदित्यनाथ इस परंपरा का निर्वहन करते रहे हैं। साल 2018 में सीएम रहते हुए योगी आदित्यनाथ कोरोना महामारी की वजह से इस होलिका दहन और शोभा यात्रा में शामिल नहीं हो पाए। साल 2018 के बाद एक बार फिर इस आयोजन में योगी गुरुवार को शामिल होंगे। इसमें हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस प्रोग्राम में सीएम योगी आदित्यनाथ का हमशक्ल भी शामिल हो रहा है।

शोभायात्रा को हरी झंडी दिखा वापस चले जाएंगे योगी

जैसा कि इस बार योगी आदित्यनाथ भक्त प्रहलाद की पूजा कर शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर वापस चले जाएंगे। इसके बाद शहर के कई इलाकों से शोभा यात्रा निकलेगी। जिसका नेतृत्व योगी आदित्यनाथ का हमशक्ल करेगा। इसके लिए बकायदा सीएम योगी की तरह उसे कपड़े पहनाएं जाएंगे और उसके आगे पीछे सुरक्षा का कड़ा पहरा भी रहेगा।

बाउंसर और खुली जीप का भी इंतजाम

पीपीगंज कस्बे के रहने वाले रजनीश उर्फ सिप्पू यूं तो फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। लेकिन उनकी शक्ल, कद और काठी पूरी तरह सीएम योगी से मिलती है। आयोजन समिति को जब इस बात की जानकारी हुई कि सीएम योगी यहां पूरे जूलुस में शामिल नहीं होंगे।
बल्कि सिर्फ आरती कर वापस लौट जाएंगे तो उन्होंने उनकी जगह योगी के हमशक्ल को खड़ा कर दिया। समिति की ओर रजनीश को बकायादा सिर्फ योगी की तरह कपड़े ही नहीं पहनाए गए हैं बल्कि कानों में कुंडल और एनएसजी कमांडो की तरह बाउंसर के इंतजाम भी किए गए हैं। ताकि देखने वाले उन्हें योगी ही समझें।

योगी न सही, हमशक्ल के साथ ही सेल्फी

इतना ही नहीं, योगी के हमशक्ल को जूलुस में शामिल करने के लिए बकायदा एक हंटर जीप का भी इंतजाम किया गया है। जोकि योगी की तरह ही लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। इतना ही नहीं, जैसे ही रजनीश योगी की तरह तैयार होकर पांडेयहाता पहुंचे। उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भारी भीड़ भी जमा हो गई। देखने वाले पहले तो हैरान हो गए कि इन तंग गलियों में आखिर महाराज जी कैसे आ गए, लेकिन फिर करीब जाने पर हर किसी का मुंह खुला का खुला रह गया। बच्चों से लेकर बड़े तक योगी के हमशक्ल के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए।

Related Articles

Back to top button