International

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खेरसान पर रूस का कब्जा, कीव में कर्फ्यू

कीव । यूक्रेन पर हमले के बीसवें दिन रूस ने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खेरसान पर कब्जा कर लिया है। रूस की ओर से इस दावे के साथ अब यूक्रेन की राजधानी कीव पर भी हमला तेज कर दिया गया है। यूक्रेन प्रशासन ने भी कीव में कर्फ्यू का ऐलान कर दिया है। पिछले कई दिनों से रूस की सेना यूक्रेन के कई शहरों पर एक साथ हमले की रणनीति पर काम कर रही है। दोनों देशों के बीच वार्ता और अंतरराष्ट्रीय दबावों के बाद भी रूसी सेना अपने तेवर कमजोर नहीं कर रही है। युद्ध के बीसवें दिन रूस की ओर से दावा किया गया है कि उसने यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खेरसान को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है।

कब्जे की पुष्टि करते हुए रूसी रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रतिनिधि मेजर जनरल इगोर कोनाशेनकोव ने कहा कि डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के सैनिकों ने भी यूक्रेनी रक्षा सैनिकों से लोहा लिया और पेंटेलेमोनोव्का पर नियंत्रण कर लिया। खेरासन के बाद रूस के निशाने पर यूक्रेन की राजधानी कीव है। कीव पर रूसी हमले की रफ्तार बढ़ते देख वहां फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह कर्फ्यू 15 मार्च को रात आठ बजे से 17 मार्च को सुबह सात बजे तक लागू रहेगा।

कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि नागरिकों को बम धमाके से बचने के लिए सिर्फ बंकरों में जाने की अनुमति होगी। इस बीच लुहांस्क ओब्लास्ट के गवर्नर की ओर से कहा किया गया है कि रूसी सेना के हमलों में तीन स्कूल व एक अस्पताल पूरी तरह से नष्ट हो गए। हमलों में चार लोगों की मौत भी हो गई।(हि.स.)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button