Breaking News

धरने पर बैठे सभासद,नगर पंचायत कार्यालय पर ताला बंदी

गोरखपुर : पीपीगंज नगर पंचायत पर अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं बागी सभासदों के बीच बैठक चल रही थी। इसी बीच एक सभासद प्रतिनिधि एवं चेयरमैन समर्थक के बीच विवाद को लेकर अचानक माहौल गर्म हो गया। इसी बात को मुद्दा बनाकर विगत दो महीने से विभिन्न मुद्दों पर जांच करा रहे सभासद कार्यालय में जाने वाली सीढ़ी के दरवाजे पर तालाबंद कर बाहर धरने पर बैठ कर विरोध प्रदर्शन किया।इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस सूझबूझ का परिचय देते हुए करीब घंटेभर में दोनो पक्षो के बीच के तनाव को समाप्त कर समझौता कराया।

सोमवार को सफाई व्यवस्था एवं अन्य मुद्दों को लेकर कार्यलय में दोनों पक्षो के बीच अधिशाषी अधिकारी की मौजूदगी में वार्ता चल रही थी। इसी दौरान एक बागी सभासद प्रतिनिधि का एक चेयरमैन समर्थक से वाद-विवाद को लेकर सभी बागी सभासद अध्यक्ष पर बाहरी लोगों को कार्यालय पर बुलाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। कार्यालय पर जाने वाली सीढ़ी के दरवाजे पर बाहर से ताला बंद कर धरने पर बैठ गए।

अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष एवं चेयरमैन समर्थक अन्य पांच सभासद कार्यालय में ही बन्द हो गए। जिसके बाद घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुच गयी और अधिशाषी अधिकारी के नीचे आने के बाद पुलिस की मौजूदगी में ताला खोला गया।
इसके बाद बागी सभाषदो का चेयरमैन और उनके समर्थक सभासदों के बीच खूब नोकझोक हुई। स्थिति असामान्य होता देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को समझाबुझाकर अलग किया। दोनों पक्ष की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ मारपीट और गाली गलौज के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर भी दी है। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button