Breaking News

एक्शन में दिखे सदर विधायक, वीडियो हुआ वायरल

भलुअनी, देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक शलभमणि त्रिपाठी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सदर विधायक पूरे एक्शन में दिख रहे है। पूरे वीडियो को देखने के बाद यह प्रतीत होता है कि सदर विधायक भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर कितना सजग हैं।

प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में बरहज विधानसभा क्षेत्र के भलुअनी थानाक्षेत्र के बरौली चौराहे पर क्षेत्र के एक अपराधी ने भाजपा कार्यकर्ता रोशन गोंड को फोन कर भाजपा का प्रचार नही करने, समाजवादी पार्टी का समर्थन करने को लेकर अपशब्दों का प्रयोग कर जान माल की धमकी दिया था । उसका आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था । इस मामले में थानाध्यक्ष भलुअनी द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नही करने को लेकर सदर विधायक ने नाराजगी जताते हुये थानाध्यक्ष को फोन कर उक्त बदमाश महेश यादव को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने का आदेश दिया । सदर विधायक ने थानाध्यक्ष को अब तक कोई कार्यवाही नही करने का कारण पूछते हुए नाराजगी जताते हुए आदेश दिया कि किसी भी भाजपा कार्यकर्ता की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं कि जाएगी साथ ही कहा कि जल्द से जल्द अपराधी को जेल में ठूंसकर हमें फोटो भेजो ।

 

Related Articles

Back to top button