Breaking News

मनबढ़ों ने किया नाबालिक से छेड़खानी

मुह में कपड़ा ठूंसकर व गोबर पोतकर घटना को दिया अंजाम

मदनपुर, देवरिया। मदनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में बीती रात एक नाबालिक लड़की के साथ आधा दर्जन से अधिक मनबढ़ों ने मुह में कपड़ा ठूसकर छेड़खानी किया। वही कुछ लोग ने मनबढ़ों द्वारा गैंगरेप किये जाने की बात भी कही है। पुलिस भी इस घटना को महज छेड़खानी मान रही है। इस घटना में पुलिस ने पाँच नामजद सहित दो अज्ञात पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को लगभग आठ बजे एक नाबालिक लड़की अपने गाय को बांधने के लिए घर के समीप छप्पर में गयी थी। बताया जाता है कि उस दौरान पहले से घात लगाए आधा दर्जन से अधिक मनबढ़ युवको ने लड़की के मुंह मे कपड़ा ठूसकर गोबर पोत दिया।उसके बाद उसके साथ अश्लील हरकत किया गया। परिवार के लोग भी कुछ नही बता रहे है। जहां इस घटना को लेकर लोगो मे आक्रोश दिख रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी।

खबर है कि लड़की को रात में ही देवरिया मेडिकल के लिए भेजा गया था लेकिन वहां क्या हुआ इसकी जानकारी नही मिल सकी।दूसरे दिन पीड़िता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेन ले जाया गया जहाँ मारपीट के मामले में उसका मेडिकल हुआ।  परिजनों के जानकारी के बाद आरोपी फरार चल रहे है।इस घटना की जानकारी पीड़िता द्वारा मदनपुर पुलिस को दी गयी थी।जिससे खार खाये आरोपियों ने चार मार्च को भी पीड़िता के घर उपद्रव किया था।

लोगो के द्वारा आरोपियों पर कठोर कार्यवाई नही होने से उनके हौसले बढ़ गए थे, परिणाम स्वरूप रविवार को आरोपियों ने नाबालिक लड़की पर घात लगाकर घटना को पुनः अंजाम दिया। इस घटना के सम्बंध में पुलिस ने पाँच ज्ञात और दो अज्ञात पर छेड़खनी का मुकदमा पंजीकृत किया है।थानाध्यक्ष मंदनपुर वीवी राजभर ने बताया कि लड़की के साथ छेड़खानी की घटना हुई है।उसके पिता ने इस संबध में तहरीर दिया है जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button