Entertainment

अप्रैल में रिलीज होगी भोजपुरी फिल्म ‘बल और बलिदान’

भोजपुरी इंडस्ट्री के राइजिंग स्टार विनोद यादव की अन्नी फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘बल और बलिदान’ के रिलीज की घोषणा कर दी है। अपने जन्मदिन के मौके पर 13 मार्च को अभिनेता विनोद यादव ने बताया कि बल और बलिदान अगले महीने यानि कि अप्रैल माह में पूरे भारत में एक साथ रिलीज की जा रही है।

फ़िल्म का निर्देशन अवार्ड विनिंग निर्देशक आनंद डी घटराज ने किया है। फिल्म की निर्माता साक्षी यादव हैं। फिल्म की एडिटिंग आईफोकस स्टूडियो में की गई है। जल्द ही फिल्म का फर्स्ट लुक और ट्रेलर आउट किया जाएगा। फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर लखनऊ के पास नीमशरण में हुआ है। विनोद ने बताया कि अप्रैल माह में फिल्म को सम्पूर्ण भारत में एक साथ भोजपुरिया दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। फिल्म की कहानी लेखक मनोज पांडे ने लिखी है। इनकी लिखी कहानियों पर बनी फिल्में हमेशा ही सुपर डुपर हिट होती हैं। इसके साथ ही फिल्म का निर्देशन भी दर्शकों को पसंद आएगा। निर्देशक आनंद डी घटराज का विजन आपके दिलों दिमाग पर छा जाने वाला है।लेखक मनोज पांडे ने कहा कि ये फिल्म विनोद यादव के फिल्मी सफर का टर्निंग पॉइंट साबित होगी। ये कहानी अब तक कि मेरी लिखी सभी कहानियों से बहुत ही भिन्न है जिसमें त्याग और समर्पण को बखूबी एक अलग ढंग दर्शाया गया है।

निर्देशक आनंद डी घटराज ने कहा कि फिल्म बहुत ही सुंदर बनी है। इसे अप्रैल में रिलीज करने की पूरी तैयारियां की जा रही हैं। जल्द ही आपको विनोद यादव त्याग और बलिदान की नई परिभाषा सिखाएंगे। फिल्म में पद्मश्री उदित नारायण और दीपा नारायण ने अपनी मधुर आवाज में गाने गाए हैं। फिल्म में म्यूजिक एस कुमार, प्रसार प्रचार आरआरजे मीडिया, डीओपी नरेंद्र पटेल, डांस मास्टर ज्ञान सिंह, आर्ट डायरेक्टर राजेंद्र नाथ गुप्ता, ईपी विजय प्रसाद, प्रोडक्शन असिस्टेंट अमरजीत दास है। फिल्म में अभिनेता विनोद यादव, सुदीक्षा झा, अनूप अरोरा, सोनू पांडे, सुधा झा, विद्या सिंह, बृजेश त्रिपाठी, माही निशा, अजय यादव, रवि शेखर, प्रकाश जैस सहित कई कलाकार हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button