Breaking News

प्रतापगढ़ के कुंडा विधानसभा से राजा भैया चुनाव जीते

प्रतापगढ़ । प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा सीट से राजा भैया ने 26,954 मतों से जीत दर्ज किया। कुंडा से सपा के गुलशन यादव दूसरे स्थान पर रहे। राजा भैया को 89,897 मत मिले जबकि सपा के उम्मीदवार को 62,925 मत मिले । पूरे उत्तर प्रदेश की निगाहें कुंडा में लगी रहती है। जहां 1993 से लगातार रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीते। 2022 के चुनाव में अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से कुंडा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे। जहां पहली बार समाजवादी पार्टी ने राजा भैया के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारा। कभी राजा भैया के करीबी रहे गुलशन यादव को उम्मीदवार बनाया। अखिलेश यादव ने भी राजा भैया के खिलाफ कुंडा में चुनावी जनसभा की। वहीं भारतीय जनता पार्टी ने सिन्धुजा मिश्रा को अपना उम्मीदवार बनाया। जिनके समर्थन में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजा भैया के खिलाफ जनसभा की। लेकिन कुंडा में राजा भैया का तिलक कोई भी तोड़ नहीं पाया ।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button