Breaking News

सुलतानपुर की पांचों विधानसभा सीटों पर खिला कमल

सुलतानपुर । जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज कर ली है। विधानसभा इसौली एवं सुलतानपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी एवं सपा के बीच अंतिम समय तक कांटे की टक्कर चलती रही।

सुलतानपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विनोद सिंह, लम्भुआ विधानसभा ने भाजपा प्रत्याशी सीताराम वर्मा, कादीपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजेश गौतम, सदर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राज प्रसाद उपाध्याय विजयी हो गए हैं। इसौली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश पाण्डेय अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा उम्मीदवार ताहिर खां से आगे चल रहे हैं। जिले की 5 विधानसभा सीटों में सुलतानपुर, सदर (जयसिंहपुर), इसौली, कादीपुर एवं लम्भुआ सीट है।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button