Breaking News

विधानसभा चुनाव 2022 : काशी क्षेत्र में भी भाजपा सपा को दे रही कड़ी टक्कर

वाराणसी । प्रदेश विधानसभा चुनाव में गुरूवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना चल रही है। मतगणना में अब तब मिले रूझान में भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के आठों सीट पर बढ़त बनाये हुए है। लोगों का मानना है कि भाजपा वाराणसी में 2017 का इतिहास दोहराने के दहलीज पर है।इसी तरह भाजपा काशी क्षेत्र के कुछ जिलों में जहां पिछड़ रही है, वहीं कई जिलों में पिछड़ने के बाद चौथे और पांचवे चक्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं । जनपद चंदौली के मुगलसराय,सैयदराजा में पिछड़ने के बाद अब बढ़त की ओर है। चकिया में शुरू से ही बढ़त बनाये हुए है। मुगलसराय में भाजपा को 43762,सपा को 38996 चकिया में भाजपा को 14736,सपा को 11427,सैयदराजा में 15 राउंड के बाद भाजपा 43713,सपा को 42126 मत मिला था।

इसी तरह जौनपुर में भाजपा पिछड़ रही है। मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में धनंजय सिंह आगे है। मुगराबादशाहपुर में सपा के पंकज पटेल,जौनपुर में सपा के अरशद खान,केराकत से सपा के तूफानी सरोज,जफराबाद से सपा गठबंधन के जगदीश नारायण राय, मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र भाजपा के अजय शंकर दुबे आगे चल रहे है। शाहगंज विधानसभा से भाजपा गठबंधन के रमेश सिंह आगे चल रहे है। गाजीपुर के सात सीटों में मुहम्मदाबाद से सपा के सुहैब अंसारी 26753,जखनियां सुरक्षित से सपा – वेदी,जमानिया से सपा के ओमप्रकाश सिंह,जहूराबाद से ओमप्रकाश राजभर सुभासपा,जंगीपुर विधानसभा से सपा के वीरेंन्द्र,सैदपुर विधानसभा से सपा के अंकित आगे चल रहे हैं।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button