Breaking News

ईवीएम से कल निकलेगा प्रत्याशियों के भाग्य का जिन्न

प्रतिद्वंदियों की धड़कनें हुई तेज

दुद्धी, सोनभद्र- सामान्य निर्वाचन विधानसभा चुनाव 2022 के चुनाव में शरीक प्रत्याशियों के भाग्य का जिन्न कल ईवीएम से बाहर निकलेगा। दुद्धी विधानसभा में हुई कांटे की संघर्ष में भाजपा,सपा व बसपा प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गईं हैं। जीत के दावे तो सभी कर रहे हैं, लेकिन सभी के दावे में कांफिडेंस की कमी नजर आ रही है। जिससे पता चलता है कि सभी प्रतिद्वंद्वी कांटे के मुकाबले से इत्तेफाक रखते हैं। अब भाग्य किसके साथ है, इसका पता कल ईवीएम से निकलने वाला जिन्न तय करेगा।

प्रदेश के इस अंतिम विधानसभा 403 में वर्ष 2007 तक लगातार 27 वर्षों से राज करने वाले पूर्व मंत्री व सपा प्रत्याशी विजय सिंह गोंड़ की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। जबकि भाजपा ने नए प्रत्याशी रामदुलार गोंड़ को मैदान में उतारकर, पूर्व मंत्री के खिलाफ दांव खेला है। वहीं पिछले चुनाव 2017 में जीत दर्ज करने वाले भाजपा गठबंधन अपनादल प्रत्याशी हरीराम चेरो ने इस बार बसपा के टिकट पर किस्मत आजमाई है। अब किस्मत के इस खेल में कौन किसे मत देगा, इसको लेकर प्रत्याशी समेत आमजन में सस्पेंस बना हुआ है। चुनावी गणितज्ञों की मानें तो पहले सपा भारी थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के बाद फिजा भाजपा के पक्ष में बन गयी है। कई लोग वर्तमान विधायक हरीराम को कहीं से कमजोर नही मान रहे। कुछ ही घंटे में परिणाम सामने होंगे। खैर जीत-हार चाहे जिसकी भी हो, लेकिन चौकाने वाले जरूर होंगे।

Related Articles

Back to top button