Breaking News

देवरिया : 82 लीटर तेल और उपकरण सहित चार गिरफ्तार

देवरिया । रामपुर कारखाना पुलिस ने पेट्रोलियम वाहन से तेल चोरी करते हुए मंगलवार को चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी के लगभग 82 लीटर तेल सहित अन्य उपकरण बरामद किया है। थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में हिरन्दापुर से देवदत्त पुत्र मोतीलाल निवासी भन्डा थाना गौरीबाजार देवरिया और सद्दाम पुत्र शमसुन जमा निवासी भंडा थाना गौरीबाजार देवरिया, साहिल पुत्र निजामुद्दीन साकिन गुडरी थाना गौरीबाजार देवरिया, गोलू सिंह उर्फ निखिल सिंह पुत्र अजीत सिंह निवासी गुडरी थाना गौरीबाजार बताया है ।पुलिस को हिन्दुस्तान पेट्रोलियम लिखे हुए टैंकर से तेल निकालते हुए पकड़ा गया। जिनसे पास टैंकर से तेल निकालने के उपकरण सहित दो बड़े गैलनो में लगभग 82 लीटर तेल बरामद करते हुए अभियुक्तों को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।(हि.स.)

Related Articles

Back to top button