Breaking News

सड़क पर बहता है घरों का गंदा पानी

भटनी, देवरिया। भटनी क्षेत्र के जिगना दीक्षित के दादर टोला निवासी ग्रामीणों ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि जमाना भले ही डिजिटल क्यों ना चल रहा हो, भले ही आधुनिक युग का विकास हो चुका हो,लेकिन आज भी हम लोग की जो स्थिति है, वह दयनीय बनी हुई है।क्षेत्र के सभी गांव में विकास हुआ है, लेकिन हमारे गांव में आज भी रास्ते पर ही पानी बहता है, सभी घरों का पानी हमेशा गांव में जाने वाले रास्ते में लगा रहता है । जिसकी वजह से ग्रामीणों को काफी समस्या होती हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि इसी रास्ते से हम लोगों का हमेशा आना जाना होता है।यह रास्ता हमेशा पानी से डूबा रहता है।जिससे हम लोगों को काफी समस्या होती है ।अगर यह रोड बन जाता, तो हम लोगों को आधी समस्या समाप्त हो जाती ।बरसात के समय में इसमें पानी जमा हो जाता है।जिसकी वजह से हम लोगों को बाहर आने जाने में काफी समस्या होती है। इस ओर किसी का भी ध्यान नही जाता है। शासन प्रशासन को सूचित करके हम गांव वासी थक चुके है। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता की वजह से आज भी यह गांव विकास से कोसो दूर है।

Related Articles

Back to top button